चोरी की वारदात का खुलासा: बृजमनगंज पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे

जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया जनरेटर और सोलर पैनल बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 September 2026, 1:30 AM IST
google-preferred

Maharajganj: जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक जनरेटर और एक सोलर पैनल बरामद किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ (PPS) और क्षेत्राधिकारी सुश्री दीपशिखा वर्मा (PPS) के पर्यवेक्षण में अपराध एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृजमनगंज पुलिस को यह सफलता मिली।

मामले में वादी विनोद चौधरी पुत्र शिवपूजन चौधरी, निवासी ग्राम वचगंगपुर टोला चरनपुर, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज की लिखित तहरीर पर 9 सितंबर 2026 को थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 216/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे की जांच और चोरी के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष बृजमनगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनूप अग्रहरि उर्फ छोटू, अजय कुमार पाल, रविकान्त यादव और मिथलेश यादव उर्फ नेता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 31 अगस्त 2026 की रात वादी के निर्माणाधीन धर्मकांटा से एक सोलर पैनल और एक जनरेटर चोरी किया था। चोरी करने के बाद दोनों सामान को नारायणपुर और राजनगर के बीच संजय यादव के ईंट भट्ठे के बगल स्थित एक खाली सुनसान घर में छिपाकर रखा गया था।

UP Assembly Election 2027: महराजगंज, देवरिया, बलिया और चंदौली का सियासी हाल; पूर्वांचल में वोटों का धुव्रीकरण

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि आरोपी 10 सितंबर 2026 की रात चोरी के सामान को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने करीब 4:15 बजे चारों आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

कार्यक्रम में खाने गई सात वर्षीय मासूम संदिग्ध हालत में अचेत, महराजगंज की इस घटना ने उड़ाई सबकी नींद

पुलिस की कार्रवाई

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से एक जनरेटर और एक सोलर पैनल बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Location :  Maharajganj

Published :  11 September 2026, 1:28 AM IST

Advertisement