सिर-हाथ कटा महिला का शव बना पहेली: 500 गाड़ियां और 100 CCTV खंगाले, क्या लगा नोएडा पुलिस के हाथ?

नोएडा सेक्टर-82 कट चौकी के पास नाले में गुरुवार को मिले सिर और दोनों हाथ कटे महिला के शव की पहचान रविवार तक भी नहीं हो सकी। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन न तो शव की पहचान हुई और न ही आरोपी का कोई सुराग मिला।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 9 November 2025, 1:57 PM IST
google-preferred

Noida: सेक्टर-82 कट चौकी के पास नाले में गुरुवार को मिली महिला के सिर और दोनों हाथ कटे शव की पहचान रविवार सुबह तक भी नहीं हो सकी। पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती शव की शिनाख्त की है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए हर संभव दिशा में जांच कर रही है, वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि हत्या के पीछे बदला या अवैध संबंध का शक प्रमुख कारण हो सकता है।

वारदात वाली जगह पर CCTV कैमरे नहीं

घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं। शव मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने पैनल के समक्ष पोस्टमार्टम कराया, जिससे हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या कब और कहां की गई? पुलिस ने बताया जिस तरह से शव को नाले में फेंका गया, उससे लगता है कि हत्यारा इलाके की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित था। उसे पता था कि यह जगह सुनसान है और आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, इसलिए वह बिना किसी के देखे शव को वहां फेंक सकता है।

गुजरात में होने वाला था बड़ा आतंकी हमला! तीन कुख्यात Terrorist पकड़े, जानें ATS ने कैसे हासिल की ये कामयाबी?

10 टीमें कर रही जांच

पुलिस अब तक 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है, लेकिन न तो शव की शिनाख्त हो पाई है और न ही किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन का ठोस सुराग मिला है। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीमों की संख्या तीन से बढ़ाकर 10 कर दी गई है। दस टीमें अलग-अलग दिशा में साक्ष्य जुटाने और संदिग्धों की पहचान के लिए काम कर रही हैं।

550 से अधिक संदिग्ध वाहनों की हिस्ट्री निकाली

पुलिस ने घटनास्थल से पांच से आठ किलोमीटर के दायरे में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले 15 से 20 रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई। इनमें से दो-तीन कैमरों में 550 से अधिक संदिग्ध वाहनों के गुजरने की जानकारी मिली है। पुलिस अब इन वाहनों के मालिकों और चालकों की पहचान कर रही है।

फिर खुली मानव अंग वाली फाइल

इस बीच पुलिस ने आसपास के जिलों से गुमशुदा महिलाओं की सूची मंगवाई है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं, लेकिन जांच पूरी होने से पहले पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस मार्च 2023 के उस पुराने केस की फाइल भी खंगाल रही है, जिसमें नोएडा सेक्टर-8 में मानव शरीर के दो पैर के पंजे और एक हाथ मिला था। बाद में इनका मिलान दिल्ली साकेत में दर्ज एक केस से हुआ था। पुलिस को उम्मीद है कि इस पुराने केस से कुछ सुराग मिल सकते हैं। इसी तरह हाल ही में हापुड़ में भी हाइवे किनारे सूटकेस में एक शव मिलने का मामला सामने आया था, जिससे पुलिस समानता खोजने की कोशिश कर रही है।

कपिल सांगवान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात शूटर विदेश से दबोचे, जानें कैसे फैलाया हुआ था वर्चस्व?

बदले की भावना से हत्या!

एक्सपर्ट्स का कहना है कि शव का सिर और दोनों हाथ काटे जाने से साफ है कि यह हत्या पहचान छिपाने या बदले की भावना से की गई हो सकती है। अक्सर इस तरह के मामलों में हत्यारा यह सुनिश्चित करता है कि शव की पहचान न हो सके।

‘बॉडी ऑफ ऑफेंस’ सिद्ध करना मुश्किल

फिलहाल पुलिस के लिए हत्या का केस स्थापित करना भी एक चुनौती बना हुआ है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, किसी भी हत्या के मामले में अपराध साबित करने के लिए तीन चीजें जरूरी होती हैं- हत्या का कारण, हत्या में इस्तेमाल हथियार और शव की स्पष्ट पहचान। इनकी अनुपस्थिति में ‘बॉडी ऑफ ऑफेंस’ सिद्ध करना मुश्किल होता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का अनुमान

हालांकि, अब पुलिस डीएनए और खून के सैंपल सुरक्षित रख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या के कारण का अनुमान लगाया जाएगा। अधिकारी मानते हैं कि जब आरोपी पकड़ा जाएगा, तब ये साक्ष्य उसे सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Location : 
  • Noida

Published : 
  • 9 November 2025, 1:57 PM IST

Advertisement
Advertisement