नोएडा पुलिस का खुलासा: प्रेमी जोड़ों को ब्लैकमेल करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पहले बनाते थे लड़कियों की वीडियो, फिर करते थे लूट
नोएडा पुलिस ने पार्कों में बैठे जोड़ों को ब्लैकमेल कर मोबाइल और नकदी लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ 12 लूटे मोबाइल, एक कार और हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।