लिव-इन का खौफनाक अंत: बियर बार में दोस्ती फिर ले आया घर, शराब के नशे में कातिल हसीना ने किया मर्डर

नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एटीएस पायस हाइडवे सोसायटी में रहने वाले कोरियाई नागरिक और सैमसंग कंपनी के मैनेजर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जिम्स अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि एक विदेशी नागरिक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 5 January 2026, 1:11 PM IST
google-preferred

Noida: सेक्टर-150 स्थित एटीएस पायस हाइडवे सोसायटी में रहने वाले कोरियाई नागरिक और सैमसंग कंपनी के मैनेजर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान डक ही यूह के रूप में हुई है। यह साउथ कोरिया का रहने वाला था और नोएडा स्थित सैमसंग कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात था। पुलिस ने इस मामले में मृतक की लिव-इन पार्टनर लुंजेना पामई को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

शनिवार को जिम्स अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि एक विदेशी नागरिक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक को उसकी लिव-इन पार्टनर ही अस्पताल लेकर पहुंची थी। पुलिस की पड़ताल में यह भी सामने आया कि घटना से पहले फ्लैट में शराब पार्टी चल रही थी।

नोएडा में 17वीं मंजिल से गिरे इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिकारी, जानें किस वजह से हुआ हादसा

शराब पार्टी में विवाद

शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। फिर देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई। इसी दौरान आरोपी महिला ने चाकू से मृतक पर हमला कर दिया। चाकू सीधे उसके दिल में लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी महिला उसे अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद साउथ कोरिया तक मृत के घर में हड़कंप मच गया है।

लिव-इन रिलेशनशिप का खुलासा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक और आरोपी महिला लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोपी महिला मणिपुर की रहने वाली है। पहले एक बियर बार में काम करती थी। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और करीब दो साल पहले मृतक उसे अपने साथ ग्रेटर नोएडा ले आया। तब से दोनों सेक्टर-150 स्थित एटीएस पायस हाइडवे सोसायटी में साथ रह रहे थे।

साहब! मेरी बीवी के साथ…नोएडा में अजय हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी तरह का पुराना विवाद था या फिर हत्या के पीछे कोई और वजह है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Location : 
  • Noida

Published : 
  • 5 January 2026, 1:11 PM IST

Advertisement
Advertisement