Raebareli News: नीलगाय से टकराई बाइक, हादसे में प्रधान प्रतिनिधि के बेटे की मौत, जानें पूरा मामला

रायबरेली जिले में एक हृदयविदारक घटना घटी है, जिसमें प्रधान प्रतिनिधि के 22 वर्षीय बेटे अमरेंद्र की मौत हो गई। पूरी घटना जानने के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 9 June 2025, 12:20 PM IST
google-preferred

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है, जिससे पूरे क्षेत्र में हंगामा मच गया। बता दें कि महराजगंज में एक सड़क हादसे में प्रधान प्रतिनिधि के बेटे की जान चली गई। यहां हादसा पखनपुर ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि भगवान दीन फौजी के 22 वर्षीय बेटे अमरेंद्र के साथ हुआ, जहां युवक की बाइक बछरावां जाते समय नीलगाय से टकरा गई। इस दुर्घटना में गोलू को सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

ये है पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा गुरुवार के दिन हुआ है। बता दें कि जब यह हादसा घटा तो तुरंत घायल गोलू को बछरावां अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने युवक को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के कल्याण अस्पताल में युवक का तीन दिन इलाज चल और आज सुबह उसकी मौत हो गई।

आज सुबह हुई युवक की मौत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तीन दिन तक इलाज के बाद सोमवार सुबह करीब तीन बजे डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। फिलहाल अभी मृतक के घर में मातम छा गया है, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

अन्य सड़क हादसा
रोहतक में भी एक ऐसी घटना घटी है, जहां वाहन चालक नीलगाय को बचाने के चक्कर में खुद ही हादसे का शिकार हो गया। बताते चलें कि रविवार दोपहर को महम से करीब 2 किलोमीटर दूर टंकियों की फैक्ट्री के पास एक कार नीलगाय को बचाने के कोशिस में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद हादसे में कार चालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान महम के समान गांव निवासी 33 वर्षीय अजय के रूप में हुई। वह अपने बच्चों को लेने ससुराल सिंदरोहा गांव जा रहा था। तभी अचानक कार के सामने नीलगाय आ गई और कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

युवक की अस्पताल में हुई मौत
हादसे के दौरान कार का शीशा टूट गया, जिससे अजय बाहर जा गिरा। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

Location :  Raebareli

Published :  9 June 2025, 12:20 PM IST

Advertisement