काम के बहाने घर से निकली थी बेटी, लेकिन बॉयफ्रेंड के साथ बिस्तर पर… पिताजी ने देखा तो बोली- आज आपका अंतिम दिन

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में 52 वर्षीय मजदूर की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक प्रेम संबंध का विरोध करने पर 17 वर्षीय बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। गन्ने के खेत में वारदात के बाद शव को नहर में छिपा दिया गया। भतीजे की तलाश और पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 22 August 2026, 6:09 PM IST
google-preferred

Basti: बस्ती में एक खौफनाक वारदात ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि प्रेम संबंध का विरोध करने पर 17 वर्षीय बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। दोनों गन्ने के खेत में साथ थे, तभी पिता ने उन्हें देख लिया। विवाद बढ़ा तो पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हत्या के बाद शव को गमछे से बांधकर नहर में छिपा दिया गया। देर शाम तक पिता घर नहीं पहुंचे तो भतीजे ने तलाश शुरू की और पूछताछ के दौरान पूरे मामले से पर्दा उठ गया। पुलिस ने नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

करीब दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मामला बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव का है। पुलिस के अनुसार यहां रहने वाले 52 वर्षीय कृष्णा मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी 17 वर्षीय बेटी दुर्गा उर्फ लाडली का पड़ोसी गांव बभरौली निवासी लक्ष्मण से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि कृष्णा अपनी बेटी के इस रिश्ते से खुश नहीं थे। वह लगातार बेटी को समझाते थे और प्रेमी से दूरी बनाने के लिए कहते थे। परिवार की ओर से बेटी की शादी की बात भी कही गई थी, लेकिन नाबालिग होने के कारण फिलहाल शादी नहीं हो पा रही थी।

गन्ने के खेत में बेटी और प्रेमी को देख लिया

पुलिस के मुताबिक 21 अगस्त को दुर्गा अपने प्रेमी लक्ष्मण से मिलने उसके घर गई थी। इसके बाद दोनों बभरौली गांव के पास कब्रिस्तान के नजदीक गन्ने के खेत में चले गए। इसी दौरान कृष्णा भी बकरी चराते हुए उसी तरफ पहुंच गए। कृष्णा ने जब गन्ने के खेत में बेटी और लक्ष्मण को साथ देखा तो उन्होंने दोनों का विरोध किया। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कृष्णा ने गुस्से में लग्गी से लक्ष्मण पर वार किया, लेकिन वह बच गया।

बस्ती में ऐसा क्या हुआ की सुबह-सुबह मचा हड़कंप, कई लोग पहुंचे अस्पताल

हत्या के बाद शव को नहर में छिपाया

आरोप है कि हत्या के बाद दोनों ने वारदात छिपाने की कोशिश की। कृष्णा के शव को गमछे से बांधा गया और पास की नहर में ले जाकर छिपा दिया गया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए, ताकि किसी को वारदात की भनक न लगे। उधर शाम होने के बावजूद कृष्णा घर नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता होने लगी। उनके भतीजे अजय ने चाचा की तलाश शुरू की। गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन कृष्णा का कहीं पता नहीं चला।

पूछताछ में सामने आई वारदात की कहानी

पुलिस के अनुसार पूछताछ में नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर शव को बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही छावनी और दुबौलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से भी जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं।

जख्म… कत्ल या कुछ और? बस्ती के अंबेडकर नगर ताल के पास लाश मिलने से मचा हड़कंप

पिता की रोक-टोक बनी विवाद की बड़ी वजह?

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पिता और बेटी के बीच ऐसा क्या हुआ कि मामला हत्या तक पहुंच गया। शुरुआती जांच में पुलिस को प्रेम संबंध का विरोध मुख्य वजह नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कृष्णा और उनकी बेटी के बीच पिछले कुछ समय से किस तरह का विवाद चल रहा था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि लक्ष्मण के साथ कृष्णा का पहले कभी कोई विवाद हुआ था या नहीं।

भतीजे की तलाश से खुला हत्या का राज

इस वारदात में सबसे अहम कड़ी कृष्णा का देर शाम तक घर नहीं लौटना रही। अगर भतीजे अजय ने उनकी तलाश शुरू नहीं की होती और दुर्गा से पूछताछ नहीं की होती तो शायद हत्या का यह राज कुछ समय और छिपा रहता। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चूंकि आरोपी बेटी नाबालिग है, इसलिए उसके साथ कानून के मुताबिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Location :  Basti

Published :  22 August 2026, 6:09 PM IST

Related News

Advertisement