Kolhui: थाना समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादें, क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने की जनसुनवाई

कोल्हुई थाने में आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कुल दो मामले सामने आए, लेकिन मौके पर ही उनका समाधान नहीं हो सका।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 August 2026, 7:16 PM IST
google-preferred

Kolhui: कोल्हुई थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर

क्षेत्राधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों की मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस और राजस्व विभाग के आपसी समन्वय से मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: कर्नाटक से लापता IAS ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार का 3 दिन बाद यूपी में मिला सुराग

लेखपालों के धरने से अटके मामले

एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि थाना समाधान दिवस में कुल दो मामले आए थे। हालांकि, लेखपालों के धरने पर होने के कारण दोनों मामलों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि संबंधित शिकायतों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आमजन को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का निर्धारित समय में समाधान कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- आपकी थाली में परोसा जा रहा था धीमा जहर? देवरिया में जांच के दौरान खुला बड़ा राज

Location :  Maharajganj

Published :  22 August 2026, 7:16 PM IST

Related News

Advertisement