उपाध्यक्ष बनाने का सपना दिखाया, फिर अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल; बरेली में विधवा से गैंगरेप से हड़कंप

बरेली में राजनीतिक पार्टी में उपाध्यक्ष बनाने का सपना दिखाकर एक दलित विधवा महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये वसूलने का भी आरोप है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 29 November 2026, 10:54 AM IST
google-preferred

Bareilly: बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने राजनीति और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक दलित विधवा को एक पॉलिटिकल पार्टी में हाई-प्रोफाइल पद का लालच दिया गया। आरोप है कि इसी बहाने उसे डराया-धमकाया गया और फिर नशीला पदार्थ देकर रेप किया गया।

इसके बाद, अश्लील वीडियो के जरिए दबाव बनाया गया, जिससे महिला को अपनी इज्जत बचाने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़े। पुलिस ने इस मामले में पार्टी अध्यक्ष और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

पार्टी का उपाध्यक्ष बनाने का किया वादा

हाफिजगंज थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि रिठौरा का रहने वाला रखपाल सागर बहुजन सम्यक पार्टी (मिशन) का अध्यक्ष है। उसने उसे उपाध्यक्ष पद दिलाने का वादा किया था। इसके चलते महिला पार्टी ऑफिस में काम करने लगी और प्रचार में हिस्सा लेने लगी।

ये भी पढ़ें- महराजगंज के कोल्हुई में ट्रैक्टर और पिकअप की भीषण टक्कर, 6 लोग घायल

पीड़िता का आरोप है कि मार्च 2025 में रखपाल ने तुलाशेरपुर में पार्टी ऑफिस में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। महिला के बेहोश होने का फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया गया। आरोप है कि इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया।

अश्लील वीडियो ब्लैकमेलिंग का बना हथियार

महिला के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करते रहे। जब भी उसने विरोध किया, तो उसे समाज में बदनाम करने की धमकी दी गई। वीडियो जारी होने के डर से महिला काफी समय तक चुप रही।

up bareily

हाफिजगंज थाना (Img: Dynamite News)

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर 2025 को रक्षपाल उसे लखनऊ ले गया। वहां उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और अपने साथी जितेंद्र गंगवार उर्फ ​​बिल्ला से उसके साथ रेप करवाया। बरेली से लेकर लखनऊ तक महिला को परेशान करने का सिलसिला जारी रहा।

गहने गिरवी रखने पर किया मजबूर

इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात महिला पर ब्लैकमेलिंग का दबाव बनाना है। पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपी उसे लगातार धमकाते रहे। उन्होंने उसकी बेटी की शादी न करने पर उसकी शादी रोकने की धमकी भी दी। आरोपियों ने अश्लील वीडियो डिलीट करने के बदले मोटी रकम मांगी। महिला के मुताबिक, फरवरी से अगस्त 2026 के बीच उससे करीब पांच लाख रुपये ऐंठे गए। बदनामी और बेटी का भविष्य बर्बाद होने के डर से उसने अपने गहने भी गिरवी रख दिए। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसे धमकी भरे मैसेज भी भेजे।

ये भी पढ़ें- जब सर्राफा दुकान ही सुरक्षित नहीं तो किसके भरोसे व्यापार? महराजगंज में लाखों की चोरी के बाद नाइट पेट्रोलिंग पर तीखे सवाल

महिला ने चुप्पी तोड़ी

लगातार परेशान करने, धमकियों और जबरन वसूली से तंग आकर महिला ने आखिरकार पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया। इज्जतनगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बहुजन सम्यक पार्टी (मिशन) के अध्यक्ष रखपाल सागर और उसके साथी जितेंद्र गंगवार उर्फ ​​बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश करने की खबर है।

Location :  Bareilly

Published :  29 November 2026, 10:47 AM IST

Related News

Advertisement