हिंदी
इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Bareilly: उत्तर प्रेदश के बरेली जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव में सबसे अहम जिम्मेदारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय को दी गई है, जिन्हें बारादरी थाना प्रभारी से हटाकर अब कोतवाली जैसे संवेदनशील और अहम थाने की कमान सौंपी गई है।
धनंजय पांडे अपने सख्त रवैये और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जाने जाते रहे हैं। बारादरी क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण को लेकर सकारात्मक परिणाम सामने आए थे। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने उन पर भरोसा जताते हुए शहर के सबसे महत्वपूर्ण इलाके की जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि उनकी तैनाती से कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
SSP द्वारा किए गए इस फेरबदल में कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सुरेश चन्द्र गौतम को कोतवाली से इज्जतनगर, जबकि विजेन्द्र सिंह को इज्जतनगर से बारादरी थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा संजय कुमार धीर को क्राइम ब्रांच से कैंट और राजेश कुमार को कैंट से क्राइम ब्रांच (इन्वेस्टिगेशन विंग) भेजा गया है।
अन्य बदलावों में हरेंद्र सिंह को साइबर सेल, जितेन्द्र सिंह को शीशगढ़ और सतीश कुमार को सुभाषनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं संतोष कुमार सिंह को किला थाना, बीनू चौधरी को आंवला और कुंवर बहादुर सिंह को साइबर थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रतीकात्मक
संवेदनशील माने जाने वाले बहेड़ी थाना क्षेत्र में दिनेश कुमार शर्मा को नया प्रभारी बनाया गया है। यहां हाल के दिनों में गौकशी जैसी घटनाओं को लेकर पुलिस पर लगातार दबाव बना हुआ था।
गोरखपुर में डेढ़ करोड़ की ठगी करने वाला गैंग का खुलासा, पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को दबोचा
दिनेश शर्मा को शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में काम करने का अनुभव है। उनके शांत स्वभाव के साथ सख्त कार्रवाई की छवि को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, पूर्व प्रभारी पवन कुमार को भमोरा भेजा गया है, जिसे प्रशासनिक तौर पर डाउनग्रेड माना जा रहा है।
Location : Bareilly
Published : 4 April 2026, 2:27 PM IST