UP की वो रहस्यमयी कब्र, जहां आज तक कोई नहीं पढ़ पाया लिखी इबारत का राज!

दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं, जिनकी गुत्थी आज तक नहीं सुलझ सकी। उत्तर प्रदेश के संभल में मौजूद ‘तोता-मैना की कब्र’ भी ऐसा ही एक रहस्य बनी हुई है। इस कब्र को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल आज भी वही है-आखिर यह कब्र किसकी है

Updated : 29 May 2026, 8:32 PM IST
google-preferred

Sambhal: दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं, जिनकी गुत्थी आज तक नहीं सुलझ सकी। उत्तर प्रदेश के संभल में मौजूद ‘तोता-मैना की कब्र’ भी ऐसा ही एक रहस्य बनी हुई है। इस कब्र को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल आज भी वही है-आखिर यह कब्र किसकी है, इसे किसने बनवाया और इस पर लिखी इबारत में क्या राज छिपा है?

1400 साल पुराना

बताया जाता है कि संभल में स्थित यह कब्र आबादी से दूर जंगलों के बीच मौजूद है और इसे करीब 1400 साल पुराना माना जाता है। कब्र के दोनों ओर अरबी, फारसी और उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि वर्षों से देश-विदेश के भाषा विशेषज्ञ, इतिहासकार और पुरातत्वविद इन लिखावटों को पढ़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली।

“शुक्रवार को फिल्म फ्लॉप, सोमवार को हम सड़क पर”; फराह खान ने तनीषा मुखर्जी के व्लॉग में सुनाया बचपन का दर्दनाक किस्सा

कब्र को लेकर कई रहस्यमयी

स्थानीय लोगों के बीच इस कब्र को लेकर कई रहस्यमयी मान्यताएं भी प्रचलित हैं। लोगों का दावा है कि जैसे ही कोई व्यक्ति कब्र पर लिखी इबारत पढ़ने की कोशिश करता है, शब्द और पंक्तियां बदलती हुई प्रतीत होती हैं, जिससे पूरा संदेश समझना मुश्किल हो जाता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इस जगह के नीचे कोई प्राचीन खजाना दफ्न है। स्थानीय कथाओं के अनुसार, कब्र के नीचे सुरंगें और सीढ़ियां होने की बात कही जाती है। हालांकि, समय-समय पर हुई खोजबीन के बावजूद इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी।

कहां छिपा है 4000 किलो सोना? सदियों बाद भी नहीं मिला खजाना, UP के इस किले का सच उड़ा देगा होश!

इस रहस्यमयी कब्र का संबंध राजा पृथ्वीराज चौहान से भी जोड़ा जाता है। कुछ इतिहासकारों और स्थानीय कथाओं के अनुसार, संभल कभी पृथ्वीराज चौहान की राजधानी हुआ करता था। कहा जाता है कि राजा तोता और मैना के प्रेम से बेहद प्रभावित थे। दोनों की मृत्यु के बाद उनकी याद में यह कब्र बनवाई गई और उस पर उनके प्रेम की कहानी अंकित कर दी गई। लेकिन विडंबना यह है कि सदियों बीत जाने के बाद भी उस कहानी को कोई पढ़ नहीं पाया। रहस्य, इतिहास और लोककथाओं से जुड़ी यह ‘तोता-मैना की कब्र’ आज भी लोगों के लिए कौतूहल और शोध का विषय बनी हुई है।

Location :  Sambhal

Published :  29 May 2026, 8:32 PM IST

Advertisement