हिंदी
SSP अनुराग आर्य (Img : Google)
Bareilly : SSP अनुराग आर्य ने बरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल कर दिया है। एक झटके में 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए गए। सबसे ज्यादा चर्चा शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय के ट्रांसफर की हो रही है। उन्हें सिर्फ 49 दिन में ही कोतवाली से हटाकर साइबर थाने का प्रभारी बना दिया गया।
धनंजय पांडेय को 4 अप्रैल 2026 को बारादरी से कोतवाली लाया गया था। इससे पहले वह इज्जतनगर और फतेहगंज पश्चिमी थानों के इंचार्ज भी रह चुके हैं। अब उनकी जगह भोजीपुरा इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह को शहर कोतवाली की कमान सौंपी गई है।
इस तबादला सूची में 3 अफसर ऐसे हैं, जो अपनी कुर्सी पर 49 दिन भी नहीं टिक पाए। कुंवर बहादुर सिंह को 4 अप्रैल को आंवला से साइबर थाना भेजा गया था, अब उन्हें साइबर से हटाकर भोजीपुरा थाने का चार्ज दिया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को 4 अप्रैल को AHTU से किला थाना भेजा गया था, अब 49 दिन बाद ही उन्हें किला से आंवला थाने का प्रभारी बना दिया गया।
अचल कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन से किला थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। राजकुमार सिंह को शीशगढ़ अपराध निरीक्षक से फतेहगंज पूर्वी का इंचार्ज बनाया गया है। संतोष कुमार को फतेहगंज पूर्वी से हाफिजगंज थाने भेजा गया है। प्रवीण कुमार सोलंकी को हाफिजगंज से शिकायत प्रकोष्ठ/IGRS सेल का प्रभारी बनाया गया है। रवि कुमार को IGRS सेल से मीरगंज थाने की कमान सौंपी गई है। संजय तोमर को मीरगंज से सर्विलांस सेल प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वह बहेड़ी में तैनात थे। वहीं प्रयागराज सिंह को फतेहगंज पश्चिमी से हटाकर बहेड़ी थाने का SSI बनाया गया है।
जून 2024 से बरेली की कमान संभाल रहे SSP अनुराग आर्य की सख्ती एक बार फिर दिखी है। जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण और परफॉर्मेंस के आधार पर लगातार तबादले हो रहे हैं। जहां ढिलाई मिली, वहां तुरंत एक्शन हुआ। 49 दिन में हुए ये तबादले इसी सख्ती का नतीजा माने जा रहे हैं। SSP का संदेश साफ है कि जिले में वही टिकेगा, जिसका काम दमदार होगा।
Location : Bareilly
Published : 23 May 2026, 3:05 PM IST