बरेली में हत्या, डकैती, गौकशी और रंगदारी के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, 12 शातिर अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट,
बरेली में अपराध और अपराधियों के खिलाफ एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने हत्या, डकैती, रंगदारी और गौकशी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल 12 शातिर अपराधियों की ‘क्लास-बी’ हिस्ट्रीशीट खोलकर उन पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने का फैसला किया है।