बरेली में हत्या, डकैती, गौकशी और रंगदारी के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, 12 शातिर अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट,

बरेली में अपराध और अपराधियों के खिलाफ एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने हत्या, डकैती, रंगदारी और गौकशी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल 12 शातिर अपराधियों की 'क्लास-बी' हिस्ट्रीशीट खोलकर उन पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने का फैसला किया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 June 2026, 5:02 PM IST
google-preferred

Bareilly: यूपी के बरेली जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ बरेली पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में पुलिस ने हत्या, डकैती, गौकशी, रंगदारी, हत्या के प्रयास, वाहन, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों में सक्रिय 12 शातिर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर उनकी क्लास (B) हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों की गतिविधियों पर अब लगातार निगरानी रखी जाएगी और भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

भमोरा थाना क्षेत्र के 4 अपराधी पुलिस के रडार पर

देहात के थाना भमोरा में चार अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें रंगदारी और हत्या के प्रयास के आरोपी सुरकेश के खिलाफ विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। वाहन चोरी और चोरी के मामलों में वांछित मैकूलाल उर्फ माइकल पर 9 मुकदमे दर्ज हैं।नूरहसन के खिलाफ चोरी के 13 मामले दर्ज हैं, जबकि धर्मेंद्र डकैती जैसे गंभीर अपराध में शामिल रहा है, और उसके खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इन सभी को सक्रिय अपराधी मानते हुए निगरानी सूची में शामिल किया है।

देवरनिया में गौकशी से जुड़े 4 शातिर अपराधियों पर कार्रवाई

थाना देवरनिया क्षेत्र में गौकशी के मामलों में संलिप्त चार आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें विकार अहमद और महताब के खिलाफ 9-9 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं चन्दा और उस्मान शाह उर्फ राजा पर 6-6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी लंबे समय से गौकशी से जुड़े मामलों में सक्रिय रहे हैं।

Bareilly : माधोबाड़ी में पुलिस की बड़ी रेड, दो हवाला तस्कर दबोचे; 3 आरोपी फरार

किला-सीबीगंज क्षेत्र के अपराधी भी निगरानी में

शहर के किला थाना क्षेत्र के आबिद उर्फ बाबू और राशिद को भी हिस्ट्रीशीटर घोषित किया है। दोनों पर गौकशी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। आबिद के खिलाफ 4 और राशिद के खिलाफ 2 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं थाना सीबीगंज क्षेत्र के रहीश को भी हिस्ट्रीशीट में शामिल किया गया है, जिसके खिलाफ गौकशी के 3 मामले दर्ज हैं।

Bareilly Road Accident: आधी रात सड़क पर हुआ ऐसा हादसा, ट्रक में घुसी रोडवेज बस

अलीगंज का आरोपी हत्या और गौकशी मामलों में शामिल

देहात के थाना अलीगंज क्षेत्र के राजवीर सिंह की भी क्लास (B) हिस्ट्रीशीट खोली गई है। राजवीर के खिलाफ गौकशी, हत्या और हत्या के प्रयास सहित कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह क्षेत्र का सक्रिय अपराधी है और उसकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बरेली पुलिस के अनुसार जिले के कई थानों में कुल 12 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जिनमें सबसे अधिक 7 आरोपी गौकशी के मामलों से जुड़े हैं। इसके अलावा वाहन चोरी, चोरी, डकैती, रंगदारी, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों को भी निगरानी सूची में रखा गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Location :  Bareilly

Published :  14 June 2026, 5:02 PM IST

Advertisement