Bareilly Road Accident: आधी रात सड़क पर हुआ ऐसा हादसा, ट्रक में घुसी रोडवेज बस

बरेली में रोडवेज बस चालक प्रमोद की सड़क हादसे में मौत के बाद कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया। संविदा कर्मियों के विरोध के चलते बस सेवाएं ठप हो गईं। कर्मचारियों ने लंबे रूट पर एक चालक की तैनाती को हादसे की वजह बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 June 2026, 4:16 PM IST
google-preferred

Bareilly: बरेली-लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे रोडवेज विभाग को झकझोर दिया। तिलहर क्षेत्र के धनेली पल्तू गांव के पास रोहिलखंड डिपो की बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक प्रमोद (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हो गए।

अचानक ब्रेक और टक्कर से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार रात करीब 1:40 बजे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही रोडवेज बस नियंत्रण खो बैठी और सीधे ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्री घबराकर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।

हादसे ने उठाए सिस्टम पर सवाल

हादसे के बाद सिर्फ ट्रक चालक ही नहीं, बल्कि रोडवेज की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि लंबी दूरी की बस में केवल एक चालक की तैनाती नियमों के खिलाफ है, जिससे लगातार ड्राइविंग के कारण थकान और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, बसें ठप

चालक प्रमोद की मौत की खबर जैसे ही बरेली पहुंची, रोडवेज संविदा कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार सुबह से ही चालक और परिचालक काम पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। बस अड्डों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं और लोग परेशान होते रहे।

Sonbhadra Accident: Car vs Tanker टक्कर से उजड़ा परिवार, Ballia के रहने वाले महिला और ससुर की मौत; चार घायल

“सुरक्षा नहीं तो संचालन नहीं” की मांग

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक लंबे रूटों पर दो चालकों की तैनाती और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाएगा, तब तक बस संचालन शुरू नहीं होगा। उनका कहना है कि यह हादसा विभागीय लापरवाही का नतीजा है, जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

‘टी-शर्ट पहनेगी तो पति दो महीने में तलाक दे देगा!’ अरमान मलिक के बयान ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

प्रशासन और पुलिस जांच में जुटी

रोहिलखंड डिपो के अधिकारियों ने यूनियन प्रतिनिधियों से बातचीत शुरू कर दी है ताकि बस सेवाएं बहाल की जा सकें। वहीं पुलिस ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की भूमिका, बस की रफ्तार और चालक की ड्यूटी अवधि समेत कई पहलुओं की जांच की जा रही है।

Location :  Bareilly

Published :  11 June 2026, 4:16 PM IST

Related News

Advertisement