‘टी-शर्ट पहनेगी तो पति दो महीने में तलाक दे देगा!’ अरमान मलिक के बयान ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

बिग बॉस OTT 3 से सुर्खियों में आए अरमान मलिक एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। पत्नी के कपड़ों को लेकर कही गई उनकी एक बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो सामने आते ही लोगों ने उनकी सोच पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 11 June 2026, 4:02 PM IST
google-preferred

New Delhi: यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 3 फेम अरमान मलिक एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह अपनी पत्नी पायल मलिक के कपड़ों को लेकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई और कई लोगों ने उनके बयान की आलोचना की।

अरमान मलिक अक्सर अपनी निजी जिंदगी और दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि इस बार उनके एक बयान ने लोगों को नाराज कर दिया है।

वीडियो में क्या कहते दिखे अरमान?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में अरमान मलिक पायल से शिकायत करते दिखाई देते हैं कि उन्होंने उनके लिए नई नाइटी खरीदी थी, लेकिन इसके बावजूद वह सुबह टी-शर्ट और हाफ पैंट पहनकर बाहर आ गईं। इस पर पायल ने जवाब दिया कि वह बच्चे की देखभाल और उसे दूध पिलाने में व्यस्त थीं, इसलिए उन्होंने कपड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। पायल की बात सुनने के बाद अरमान ने कहा कि वह रोज नए कपड़े नहीं लाएंगे और खरीदे गए कपड़े पहनने भी चाहिए।

‘साहब, किराया नहीं है… आप ही पापा का अंतिम संस्कार कर दीजिए’; पढ़ें गोरखपुर के दर्दनाक हादसे की कहानी

इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई हमेशा लोअर और टी-शर्ट में घूमेगा तो पति प्यार कैसे करेगा और ऐसी स्थिति में पति तलाक भी दे सकता है। यही बयान अब विवाद का कारण बन गया है।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई तीखी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने अरमान मलिक को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उनके विचारों को पुरानी सोच बताते हुए सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि अरमान अक्सर पायल की आलोचना करते हैं और कृतिका का समर्थन करते दिखाई देते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने सवाल किया कि क्या किसी रिश्ते में प्यार केवल कपड़ों और लुक्स पर निर्भर करता है?

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि एक मां के लिए बच्चे की देखभाल ज्यादा महत्वपूर्ण होती है और ऐसे समय में कपड़ों को लेकर टिप्पणी करना उचित नहीं माना जा सकता। वहीं कई यूजर्स ने अरमान के बयान को महिलाओं के प्रति गलत सोच का उदाहरण बताया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर भी प्रतिक्रिया दी कि वीडियो में अरमान खुद कैजुअल कपड़ों में नजर आ रहे थे, जबकि पत्नी को कपड़ों और ग्रूमिंग को लेकर सलाह दे रहे थे। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि जो व्यक्ति खुद टी-शर्ट पहनकर घूम रहा है, वह दूसरों को कपड़ों पर ज्ञान दे रहा है।

घर के बाहर खेल रही मासूम को किसने कुचला? नशे में धुत ट्रैक्टर ने छीनी 6 साल की रितिका की जिंदगी, गांव में कोहराम

कौन हैं अरमान मलिक?

अरमान मलिक का असली नाम संदीप है और वह हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर बनने से पहले वह एक निजी बैंक में नौकरी करते थे। बाद में उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो बनाना शुरू किया और धीरे-धीरे लोकप्रियता हासिल की। उन्हें देशभर में बड़ी पहचान तब मिली जब वह जून 2024 में बिग बॉस OTT 3 में अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ नजर आए। शो के बाद से उनकी निजी जिंदगी अक्सर चर्चा और विवाद का विषय बनी रहती है।

Location :  New Delhi

Published :  11 June 2026, 4:02 PM IST

Related News

Advertisement