Jhansi Crime: तरबूज के छिलके से शुरू हुआ विवाद, परिवार बना दुश्मन, महिला संग मारपीट का वीडियो वायरल

Jhansi Crime: यूपी के झांसी में मामूली विवाद ने परिवार को हिंसा में बदल दिया, वहीं खेत में किसान की संदिग्ध मौत ने बिजली गिरने की आशंका के बीच कई सवाल खड़े कर दिए। यहां पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 May 2026, 7:56 PM IST
google-preferred

Jhansi: यूपी के झांसी से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में एक मामूली बात ने पूरे परिवार को विवाद और हिंसा के माहौल में धकेल दिया। पीड़िता लक्ष्मी देवी के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे उनके पति किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान घर में तरबूज के छिलके फेंकने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। पहले बहस हुई और फिर मामला अचानक इतना बढ़ गया कि परिवार के कई सदस्य एकजुट होकर महिला पर टूट पड़े।

मामले को लेकर पीड़ित का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि सास, ससुर, देवरानी, जेठानी और अन्य परिजनों ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना के दौरान किसी ने पूरी वारदात मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Jhansi Firing: झांसी में पैसे मांगना पड़ा भारी, तमंचे से फायरिंग, युवक गंभीर घायल

वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा मामला

वीडियो सामने आने के बाद गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। लोग हैरान हैं कि आखिर एक मामूली घरेलू विवाद इतना बड़ा रूप कैसे ले सकता है। पीड़िता लक्ष्मी देवी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है पुलिस

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दारू पार्टी, हाथ में तमंचा और कैमरे पर रौब! झांसी के वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि जिन रिश्तों में प्रेम और विश्वास होना चाहिए, वहां छोटी-छोटी बातों पर हिंसा क्यों बढ़ती जा रही है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है और सभी की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Location :  Jhansi

Published :  29 May 2026, 7:56 PM IST

Advertisement