हम साथ जिए नहीं तो साथ मरेंगे… शादी करने मंदिर पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम, जानकर रह जाएंगे हैरान

बांदा में शादी करने के इरादे से मंदिर पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका के साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आखिर मंदिर पहुंचने के बाद ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने यह कदम उठाया?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 2 August 2026, 5:17 PM IST
google-preferred

Banda: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग में एक युवक और युवती शादी करने के इरादे से मंदिर पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों ने ऐसा कदम उठा लिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के सिंहवाहनी मंदिर के पास शनिवार रात करीब 10 बजे युवक और युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को तड़पता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें- मैं घर में अकेली थी और… पति कमाने गया था बाहर, पीछे घर में पत्नी के साथ हो गया कांड

कौन थे प्रेमी जोड़ा?

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया।मृतकों की पहचान कमासिन थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय शत्रुघ्न और चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी 20 वर्षीय राजमणि के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था।

ये भी पढ़ें- माफी मांग ली, फिर भी पीछा नहीं छूट रहा! PM पर टिप्पणी करने वाली छात्रा बोली- मेरा नंबर लीक कर दिया, अब दुष्कर्म…

शादी करने पहुंचे थे मंदिर

पुलिस के मुताबिक, दोनों शादी करने के उद्देश्य से सिंहवाहनी मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ऐसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। कमासिन थाना प्रभारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी वजह सामने आ सके।

Location :  Banda

Published :  2 August 2026, 5:17 PM IST

Advertisement