“हर धंधेबाज जाएगा जेल…” बलरामपुर के जरवा में खाकी का बड़ा चाबुक, नशा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

जरवा पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए शीतलापुर के रहने वाले 23 वर्षीय गणेश चौहान को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी दो झोलों में प्लास्टिक की 20 थैलियां छिपाकर तस्करी की फिराक में था। पुलिस कप्तान विकास कुमार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Balrampur : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक बड़ा एक्शन सामने आया है। जरवा कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक ऐसे शातिर को रंगे हाथों दबोचा है, जो दो झोलों में मौत का सामान यानी कच्ची शराब छिपाकर खपाने की फिराक में घूम रहा था।

अवैध नशे के कारोबार पर लगाम

पुलिस कप्तान विकास कुमार के आदेश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए जो चक्रव्यूह रचा गया था, यह कामयाबी उसी का हिस्सा है। एडिशनल एसपी विशाल पाण्डेय और सीओ तुलसीपुर जितेंद्र कुमार की निगरानी में जरवा के थाना प्रभारी योगेश प्रताप सिंह ने अपनी टीम को अलर्ट कर रखा था, जिसके बाद यह सफलता मिली।

Balrampur News: बेजुबान से ऐसी क्रूरता क्यों? तुलसीपुर देहात में बंदर की मौत पर भड़के ग्रामीण

युवक की तलाशी पर खुला मामला

​शुक्रवार को गश्त के दौरान पुलिस टीम ने जब एक संदिग्ध युवक को रोककर उसके पास मौजूद दो झोलों की तलाशी ली, तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। युवक के झोलों से प्लास्टिक की 20 थैलियां बरामद हुईं। चालाकी से इन थैलियों में करीब 15 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी गई थी, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया। पकड़े गए 23 साल के आरोपी की पहचान शीतलापुर के रहने वाले गणेश चौहान के रूप में हुई है, जो सोनू चौहान का बेटा है।

शराब तस्करों में हड़कंप

​इस धंधेबाज को पकड़ने में हेड कांस्टेबल उपेंद्र यादव और कांस्टेबल प्रेमचंद्र ने मुख्य भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद से इलाके के बाकी शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Location :  Balrampur

Published :  12 June 2026, 4:52 PM IST

Advertisement