5914 किलो नशीला पदार्थ खाक, बरेली में 907 मुकदमों के मालखाने खाली, तस्करों की टूटी कमर
बरेली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत करीब 198.63 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ नष्ट किए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य की अध्यक्षता वाली कमेटी की निगरानी में पांच चरणों में कुल 907 मुकदमों से जुड़ी 5914 किलोग्राम से अधिक की ड्रग्स को नष्ट किया गया।