Baliya News: नाला सफाई में मिली गड़बड़ी,अधूरी सफाई पर सख्त हुए अधिकारी

शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद बलिया ने वर्षा ऋतु से पहले शहर के बड़े और मझौले नालों की सफाई अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार इस वर्ष कुल 40 नालों की सफाई के लिए 55 लाख रुपये की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत कार्यादेश जारी

Updated : 17 May 2026, 9:06 PM IST
google-preferred

Baliya: उत्तर प्रदेश के बलिया में  शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद बलिया ने वर्षा ऋतु से पहले शहर के बड़े और मझौले नालों की सफाई अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार इस वर्ष कुल 40 नालों की सफाई के लिए 55 लाख रुपये की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत कार्यादेश जारी किए गए हैं।

रविवार को नगर पालिका परिषद बलिया के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने निर्माण एवं सफाई विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ड नंबर 16 भृगुआश्रम और वार्ड नंबर 19 जगदीशपुर में चल रहे नाला सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया।

वार्ड 16 में सफाई कार्य पर संतोष

भृगुआश्रम वार्ड में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा नालों की तलीझार सफाई कराई जा रही है। निर्माण अनुभाग के सहायक अभियंता नीरज कुमार ने मौके पर नाले की गहराई और सिल्ट का मापन भी किया।निरीक्षण के दौरान सभासद प्रतिनिधि संजय यादव समेत स्थानीय नागरिकों से फीडबैक लिया गया, जिसमें लोगों ने सफाई कार्य पर संतोष जताया।

वार्ड 19 में मिली लापरवाही

जगदीशपुर वार्ड में निरीक्षण के दौरान नाला सफाई अधूरी मिली। इस पर अधिशासी अधिकारी ने सहायक अभियंता को कड़ी चेतावनी देते हुए सफाई टीम के साथ समन्वय बनाकर सभी अतिक्रमण चिन्हित करने के निर्देश दिए।

Kanpur News: समय पर नहीं हुई सर्विस, 35 यात्रियों से भरी चलती बस के टायर में लगी आग, टला बड़ा हादसा

उन्होंने कहा कि जिन अतिक्रमणों के कारण नाला सफाई में बाधा आ रही है, उन पर लाल निशान लगाकर लोगों को दो दिन का समय दिया जाए ताकि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें। इसके लिए सभी वार्डों में प्रचार वाहन से अनाउंसमेंट कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।

लखनऊ पुलिस को बदमाशों ने दी खुली चुनौती, क्या ‘यादव’ का था इतना बड़ा कसूर? जो दिनदहाड़े माथे में मार दी गोली

हटाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई

अधिशासी अधिकारी ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता नीरज कुमार, अवर अभियंता प्रवीण बरनवाल, सफाई निरीक्षक नदीम अहमद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Location :  Baliya

Published :  17 May 2026, 9:04 PM IST

Advertisement