हिंदी
रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा
Badaun: एक सड़क हादसे ने खुशहाल परिवार की जिंदगी में ऐसा मातम घोल दिया, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी। बदायूं में रिश्तेदारी में दशमा संस्कार में शामिल होकर घर लौट रही एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच चली जंग में वह हार गईं।
जानकारी के अनुसार कोतवाली उझानी क्षेत्र के मोहल्ला बाजार कला, वार्ड नंबर-3 निवासी गीता श्रीवास्तव (40) पत्नी मनोज श्रीवास्तव शनिवार सुबह अपने रिश्तेदारों के यहां रूपपुर महोरा गांव गई थीं। वहां परिवार में दशमा संस्कार का कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें शामिल होने के बाद वह वापस अपने घर लौट रही थीं।
बदायूं में धमाके के बाद आग का गोला बना कमरा; कांस्टेबल समेत 2 गंभीर रूप से झुलसे
वापसी के दौरान अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि गीता सड़क पर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बदायूं जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार शुरू किया। जांच के दौरान पता चला कि दुर्घटना में उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहद नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कुछ ही सेकेंड में उजड़ गई दो घरों की दुनिया, बदायूँ में दर्दनाक हादसे ने छीन ली दो जिंदगियां
मृत्यु की पुष्टि होने के बाद परिजन एंबुलेंस के माध्यम से शव को वापस बदायूं लेकर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि टक्कर मारने वाला वाहन कौन था और दुर्घटना के बाद चालक मौके से क्यों भाग गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Location : Badaun
Published : 30 May 2026, 7:26 PM IST