Gorakhpur News: पुरानी रंजिश का खौफनाक अंत! 22 वर्षीय युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव, दो गिरफ्तार

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुए चर्चित आदित्य हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या, अपहरण और साक्ष्य मिटाने के आरोप में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। आरोप है कि दोनों ने युवक को अगवा कर खेत में ले जाकर उसकी हत्या की और शव को आमी नदी में फेंक दिया था।

Gorakhpur: पुरानी दुश्मनी किस हद तक इंसान को अपराध की दुनिया में धकेल सकती है, इसका एक सनसनीखेज मामला गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक युवक को पहले धमकियां दी गईं, फिर उसका अपहरण किया गया और उसके बाद बेरहमी से हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया। इस चर्चित हत्याकांड में खजनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चला अभियान

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

गोरखपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! किन अफसरों की कुर्सी खिसकी और किसे मिली नई कमान?

मंझरिया गेट के पास हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 4:20 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित दोनों आरोपी मंझरिया गेट के पास मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस की कार्रवाई से अनजान आरोपी वहां से निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सचिन गिरी (22) पुत्र भगवानदास गिरी निवासी खुटभार तथा सर्वेश साहनी (24) पुत्र विनोद साहनी निवासी रूद्रपुर, थाना खजनी के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक थाना खजनी में दर्ज मुकदमा संख्या 161/2026 में दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे। आरोप है कि दोनों की पीड़ित पक्ष से पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते उन्होंने पहले पीड़िता के 22 वर्षीय पुत्र आदित्य को जान से मारने की धमकी दी थी।

खेत में ले जाकर की गई हत्या

पुलिस जांच के अनुसार आरोपियों ने आदित्य को ग्राम बरपार स्थित एक खेत में पहुंचाया। वहां उसके साथ फिर मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने अपने अपराध को छिपाने के लिए एक खौफनाक साजिश रची।

Gorakhpur News: 8 साल बाद मिला इंसाफ! नाबालिग से हैवानियत करने वाले को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

पुलिस रिकॉर्ड में पहले से दर्ज हैं मुकदमे

गिरफ्तार आरोपी सचिन गिरी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं सर्वेश साहनी का नाम भी इस हत्याकांड की जांच के दौरान सामने आया और उसे मामले में सह-अभियुक्त बनाया गया। पुलिस दोनों आरोपियों की भूमिका को लेकर आगे भी पूछताछ कर रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  30 May 2026, 6:33 PM IST

Advertisement