Gorakhpur News: पुरानी रंजिश का खौफनाक अंत! 22 वर्षीय युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव, दो गिरफ्तार
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुए चर्चित आदित्य हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या, अपहरण और साक्ष्य मिटाने के आरोप में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। आरोप है कि दोनों ने युवक को अगवा कर खेत में ले जाकर उसकी हत्या की और शव को आमी नदी में फेंक दिया था।