Monsoon Mandir: कब होगी बारिश? कानपुर का ये मंदिर करता है मौसम की भविष्यवाणी

जगन्नाथ मंदिर दुनिया भर में मानसून मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। यहां ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर के गर्भगृह की छत से टपकने वाली पानी की बूंदें मानसून के आगमन का संकेत देती है।

Updated : 30 May 2026, 7:21 PM IST
google-preferred

Monsoon Mandir Kanpur:  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के भीतरगांव ब्लॉक के बेहटा बुजुर्ग गांव में स्थित जगन्नाथ मंदिर दुनिया भर में मानसून मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। यहां ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर के गर्भगृह की छत से टपकने वाली पानी की बूंदें मानसून के आगमन का सटीक संकेत देती हैं।

आधुनिक मौसम विज्ञान के उन्नत उपकरणों के दौर में भी यह प्राचीन मंदिर वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य बना हुआ है। स्थानीय किसान और ग्रामीण सदियों से मौसम का पूर्वानुमान जानने के लिए इसी मंदिर पर भरोसा करते आए हैं।

यह प्राचीन मंदिर भगवान जगन्नाथ को समर्पित है। इसकी वास्तुकला बौद्ध स्तूप जैसी प्रतीत होती है। इतिहासकारों के अनुसार, मंदिर का अंतिम जीर्णोद्धार 11वीं शताब्दी में राजा हर्षवर्धन के काल में हुआ था, जबकि कुछ पुरातत्वविद इसकी संरचना को देखकर इसे सम्राट अशोक के समय का मानते हैं। मंदिर की मोटी दीवारें विशेष प्रकार की ईंटों और पत्थरों से निर्मित हैं। यहां भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की प्राचीन काले पत्थर की मूर्तियां स्थापित हैं।

कैसे होती है मौसम की भविष्यवाणी?

इस मंदिर का सबसे रहस्यमयी पहलू इसकी छत से पानी टपकने की घटना है। जून की भीषण गर्मी और उमस के बीच अचानक गर्भगृह की छत के पत्थरों से पानी की बूंदें गिरने लगती हैं। मान्यता है कि यदि बूंदें बड़ी और तेजी से गिरें तो यह अच्छी और भारी वर्षा का संकेत होता है, जबकि छोटी बूंदें कम बारिश या सूखे की आशंका को दर्शाती हैं। सबसे आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि जैसे ही आसमान में बादल घिरते हैं और वास्तविक बारिश शुरू होती है, छत से पानी टपकना अपने आप बंद हो जाता है।

शारीरिक संबंध नाम वाले गांव से परेशान ग्रामीण, नाम बताते ही शर्म से हो जाते हैं लाल

इस रहस्य को समझने के लिए पुरातत्व विभाग और वैज्ञानिकों ने कई बार अध्ययन और शोध किए हैं। मंदिर परिसर के आसपास खुदाई भी कराई गई, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बिना किसी रिसाव या बाहरी जल स्रोत के मानसून आने से 7 से 15 दिन पहले ही छत से पानी क्यों और कैसे टपकने लगता है। यह अनोखी घटना आज भी विज्ञान के लिए एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है।

Location :  kanpur

Published :  30 May 2026, 7:21 PM IST

Advertisement