DN Exclusive: अतीक अहमद के नक्शेकदम पर चलना चाहता था बेटा अबान, पढ़ाई के लिए आया था नोएडा, आलीशान कोठी बनी गैंगस्टरों का अड्डा

अबान अहमद ने ग्रेटर नोएडा की एक नामी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी। उस वक्त अबान अहमद A-107 में रहता था। अतीक अहमद इस घर में बहुत आता था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन अतीक अहमद था...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 6 August 2026, 2:21 PM IST
google-preferred

Greater Noida: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई। अबान अहमद के साथ उसके दोस्त सोनू की भी सड़क हादसे में जान चली गई, लेकिन क्या आपको पता है कि अबान अहमद काफी दिनों तक ग्रेटर नोएडा में रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अबान अहमद ने जब पढाई की थी तो इसी घर में अपना ठिकाना बनाया था। अतीक अहमद के बेटों ने ग्रेटर नोएडा की एक नामी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी। जिसकी वजह से अतीक अहमद ने ग्रेटर नोएडा में एक घर ख़रीदा और बाद में इस घर को ही अपराध का ठिकाना बना लिया।

ग्रेटर नोएडा में स्थित है अतीक अहमद का मनपसंद ठिकाना

अतीक अहमद ने वर्ष 1994 में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में स्थित A-107 घर ख़रीदा था। इस घर का नाम अतीक अहमद ने "मन्नत" रखा था। बताया जाता है कि अतीक अहमद को घर से बहुत प्यार था। वर्ष 2005 में अतीक अहमद के बेटों ने इसी घर में आकर पढ़ाई की थी।

अतीक अहमद ने क्यों रखा था इस घर का नाम "मन्नत"

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अबान अहमद ने ग्रेटर नोएडा की एक नामी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी। उस वक्त अबान अहमद A-107 में रहता था। अतीक अहमद इस घर में बहुत आता था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन अतीक अहमद था। इसलिए अतीक ने इस घर का नाम शाहरुख खान के मुंबई में स्थित घर "मन्नत" के नाम पर रखा।

फिर होने लगी अपराधियों की मीटिंग

अतीक को इस घर से इतना प्यार था कि अबान अहमद समेत अपने बेटों को यहां तो भेजा ही, साथ में खुद जब दिल्ली आता था तो इस घर में जरूर आता था। बाद में ग्रेटर नोएडा में इस घर को अपराधियों का ठिकाना बना दिया गया। इस घर में अपराधियों की मीटिंग होती थी। इसके अलावा भारी संख्या में रुपये से भरे बैग भी इसी घर में रखे जाते थे।

उमेशपाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने घर किया कुर्क

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि जब उमेशपाल हत्याकांड हुआ तो अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम इस घर में कुछ वक्त के लिए आए थे। यहां से वारदात के बाद रुपये से भरा बैग लेकर गए थे। आपको बता दें कि उमेशपाल हत्याकांड के बाद इस घर पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए कब्जे में ले लिया था।

Location :  Greater Noida

Published :  6 August 2026, 2:21 PM IST

Advertisement