हिंदी
मौके पर पुलिस
Amethi: अमेठी जिले में दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। एक अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर उसका सिर गायब कर दिया गया, जबकि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मृतक की भांजी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस सहित चार विशेष टीमें लगा दी हैं।
जिले के जायस थाना अंतर्गत मोजम गंज पुल के पास गुरुवार को एक अधेड़ युवक की सरकटी लाश मिली थी। स्थानीय लोगों ने सरकटी लाश की सूचना पुलिस को दिया।मृतक पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान प्रतापगढ़ निवासी चौक धर्मशाला निवासी विजय सिंह उम्र 50 के रूप में हुई।मृतक व्यक्ति अपनी भांजी के यहां आया था।धड़ से सर अलग था।पुलिस मृतक के सर खोजने का प्रयास कर रही है।
Amethi News: महिला किसान के खेत में रहस्यमय गड्ढा, ग्रामीणों में डर और रहस्य का माहौल
मृतक के भांजी पूजा सिंह की तहरीर पर पुलिस अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया है।पुलिस मामले के अनावरण के लिए एस ओ जी ,सर्विलांस सहित चार टीमें गठित कर दिया है।24 घंटे के बाद भी ना तो पुलिस को मृतक का सर मिला ना घटना के बारे में कोई सुराग मिला।
इलाके में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाओं के साथ भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक विजय सिंह तांत्रिक थे।वह देवा शरीफ के भक्त थे।चर्चा है कि उनकी हत्या के पीछे तंत्र मंत्र भी वजह हो सकती है।
फिलहाल अभी तक हत्या की कोई साफ वजह सामने नहीं है।
Amethi News: विकास के वादे गड्ढों में धंसे…सड़क बनी तालाब, सपा नेता जय सिंह ने दी ये चेतावनी
पूरे मामले सी ओ दिनेश कुमार मिश्रा तिलोई ने बताया कि मामले में जायस थाना में मुकदमा अज्ञात के खिलाफ लिखा है।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने मृतक का सर अभी तक न मिलने की पुष्टि की। तंत्र मंत्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है।
Location : Amethi
Published : 9 January 2026, 5:53 PM IST
Topics : amethi crime news murder police UP News