Dehradun Crime: पटेलनगर में सनसनीखेज वारदात, हमला कर भाजपा नेता को अगवा करने की कोशिश

देहरादून के पटेलनगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता पर कार चढ़ाकर हत्या की कोशिश और अपहरण का प्रयास हुआ। आरोपियों ने पिस्टल तानकर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 21 April 2026, 3:37 PM IST
google-preferred

Dehradun: देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला और अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया।

पीड़ित ने बताई पूरी घटना

नयागांव चंद्रबनी निवासी 26 वर्षीय हर्ष वालिया भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष हैं । उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में उनकी कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी। उस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

कार से मारी टक्कर, सड़क पर गिरे

पीड़ित के अनुसार, 20 अप्रैल की शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच वह गौतम कुंड के पास एक कैफे से लौट रहे थे। तभी पीछे से आई एक आई-20 कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।

पिस्टल तानकर किया अगवा करने का प्रयास

टक्कर के बाद कार से उतरे आरोपियों ने हर्ष वालिया के सिर पर पिस्टल तान दी। इसी दौरान दूसरी कार में सवार कुछ अन्य युवक भी मौके पर पहुंचे और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे।

Dehradun: देहरादून में STF की कार्रवाई, आतंकी साजिश नाकाम

शोर मचाने पर बची जान

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। भीड़ को आता देख आरोपी घबरा गए। जाते-जाते उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

दीवार फांदकर भागे पीड़ित

इस दौरान हर्ष वालिया मौका पाकर पास की एक दीवार फांदकर वहां से भाग निकले और अपनी जान बचाई। घटना में उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं पास के एक मकान की दीवार भी टूट गई।

इन लोगों पर लगाया आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों में हार्दिक शर्मा, अभिषेक वर्मा, अभिनव काकरान और चेतन्य शर्मा समेत तीन अन्य लोग शामिल थे। सभी के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई है।

देहरादून में दुकान में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

पुलिस ने एक कार कब्जे में ली

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर दर्ज, जांच जारी

पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Location :  Dehradun

Published :  21 April 2026, 3:37 PM IST

Advertisement