देहरादून में दुकान में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

देहरादून के विकासनगर में एक दुकान में भीषण आग लग गई। हार्डवेयर और केमिकल से भरी दुकान में लाखों का माल जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने अन्य दुकानों को बचाते हुए आग पर काबू पाया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 April 2026, 12:28 PM IST
google-preferred

Vikasnagar: देहरादून के विकासनगर में आज अचानक एक दुकान में भीषण आग लग गई। बाबूगढ़ मंडी चौक पर स्थित धीमान ट्रेडर की इस बड़ी दुकान में आग की लपटें फैलते ही आसपास का इलाका दहशत में आ गया।

लाखों का माल हुआ जलकर राख

दुकान में रखा हार्डवेयर, शीशा, प्लाई बोर्ड और केमिकल के कारण आग तेजी से भड़क गई। आग में लाखों का माल जलकर राख हो गया। दुकानदार और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और आग की भयावहता देखकर सहम गए।

देहरादून ब्रिगेडियर मर्डर केस में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में एक आरोपी घायल, दूसरे की गिरफ्तारी मामले में आया नया मोड़

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला और सबसे पहले आग को पास की दुकानों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया।

फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत की

मौके पर मौजूद जांबाज फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीम ने जोखिम भरे हालात में आग को नियंत्रित कर अन्य दुकानों को सुरक्षित रखा।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस भीषण आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम मामले की पूरी जांच कर रही है। इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

देहरादून का नया हॉटस्पॉट: जोली ग्रांट वन अनुसंधान रेंज ने खींचा सबका ध्यान, आखिर क्या है खास?

भीड़-भाड़ वाले इलाके में दहशत

बाबूगढ़ मंडी चौक पर आग लगने के कारण आसपास के लोग डर गए। दुकानदार और राहगीर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। पुलिस ने इलाके को सुरक्षित किया और भीड़ को नियंत्रण में रखा।

Location :  Vikasnagar

Published :  7 April 2026, 12:28 PM IST

Advertisement