हिंदी
आग पर काबू पाया गया (Img : Dynamite News)
फतेहपुर: जिले में आग ने एक दुकानदार की मेहनत और कमाई को पलभर में राख कर दिया शाह कस्बे में रामराज केकरी हाउस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। यह मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते दुकान में आग लग गई। शुरुआत में आग छोटी थी। दुकान में रखे प्लास्टिक और कांच फाइबर के सामान ने आग पकड़ ली। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बिना देर किए आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। ग्रामीण बाल्टियों से पानी डालने लगे। इसके साथ ही समरसेबल पंप की मदद से भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। हालांकि, आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना आसान नहीं था।
आग पर काबू पाया गया (Img : Dynamite News)
घटना की सूचना मिलते ही शाह चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में फायर स्टेशन की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों, पुलिसकर्मियों और दमकल कर्मियों ने मिलकर काफी मशक्कत की। काफी देर की कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक दुकान में रखा ज्यादातर सामान जलकर खाक हो चुका था।
फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक खंती में गिरने से एक की मौत दो घायल
दुकानदार रोहित प्रजापति ने बताया कि आग में दुकान में रखा प्लास्टिक और कांच फाइबर से बना पूरा सामान जल गया। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। त्योहार के समय दुकान में आग लगने से रोहित प्रजापति को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। मेहनत से जुटाया गया सामान आंखों के सामने जलता देखकर दुकानदार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने परिवार की खुशियों पर भी पानी फेर दिया है।
Location : Fatehpur
Published : 11 November 2026, 12:05 PM IST