हिंदी
अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
Raebareli: मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की हत्या के विरोध में रायबरेली के वकीलों ने प्रदर्शन किया। सेंट्रल बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मुआवजे और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, यह विरोध प्रदर्शन मिर्जापुर जिले में अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की हत्या के बाद वकीलों में व्याप्त आक्रोश के चलते किया गया। रायबरेली की सेंट्रल बार एसोसिएशन ने इस घटना पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
मुजफ्फरनगर में सीएम योगी के मंच से पहले ही RLD विधायक की ‘नो एंट्री’, बाहर से लौटाया
सेंट्रल बार एसोसिएशन, रायबरेली के संयुक्त सचिव (प्रशासन) एडवोकेट गोविंद चौहान ने मीडिया को बताया कि उनके साथी अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की हत्या अपराधियों ने कर दी थी। इस घटना के विरोध में और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने यह ज्ञापन भेजा है।
साधारण थाली का कमाल! राजमा-चावल ने विदेशी डिशेज को पछाड़कर दुनिया में बनाई अपनी पहचान
ज्ञापन के माध्यम से वकीलों ने सरकार के समक्ष कई प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें मृतक अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देना शामिल है। इसके अतिरिक्त, पीड़ित परिवार के भरण-पोषण के लिए परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और मृतक के बच्चों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार द्वारा उठाने की मांग की गई है।
अधिवक्ताओं ने राज्य में तुरंत 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' (अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम) लागू करने की भी मांग की है। एडवोकेट गोविंद चौहान ने इस पर जोर देते हुए कहा कि वकीलों के साथ हो रही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यह अधिनियम बेहद जरूरी है। इससे भविष्य में अधिवक्ताओं के साथ इस तरह के अपराधों को रोका जा सकेगा।
Location : Raebareli
Published : 13 April 2026, 4:16 PM IST
Topics : Raebareli Crime raebareli news UP Murder UP News