साधारण थाली का कमाल! राजमा-चावल ने विदेशी डिशेज को पछाड़कर दुनिया में बनाई अपनी पहचान

राजमा-चावल ने दुनिया की टॉप बीन्स डिशेज में जगह बनाकर भारत का नाम रोशन किया है। घरों में बनने वाला यह साधारण सा खाना अब इंटरनेशनल पहचान हासिल कर चुका है। आखिर कैसे एक देसी डिश ग्लोबल रैंकिंग तक पहुंची और क्यों इसे इतना पसंद किया जा रहा है?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 April 2026, 1:31 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत के घर-घर में पसंद किए जाने वाले राजमा-चावल ने अब दुनिया भर में अपनी खास पहचान बना ली है। यह साधारण सा दिखने वाला व्यंजन अब इंटरनेशनल फूड रैंकिंग में अपनी जगह बनाकर हर भारतीय के लिए गर्व का कारण बन गया है। स्वाद, सादगी और सुकून का यह मेल अब सिर्फ घरेलू नहीं, बल्कि ग्लोबल फेवरेट बनता जा रहा है।

दुनिया के टॉप 100 बीन्स डिशेज में शामिल

हाल ही में जारी की गई TasteAtlas की वैश्विक रैंकिंग में राजमा और राजमा-चावल दोनों ने जगह बनाई है। यह सूची दुनियाभर के यूजर्स की रेटिंग और फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है। इस रैंकिंग में राजमा ने 14वां स्थान और राजमा-चावल ने 25वां स्थान हासिल किया है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

सादगी में छिपा है असली स्वाद

राजमा-चावल की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी है। लाल राजमा को मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे उसकी ग्रेवी गाढ़ी और स्वादिष्ट बनती है। इसे गर्म चावल के साथ परोसा जाता है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। यह डिश सिर्फ खाना नहीं बल्कि कई लोगों के लिए बचपन की यादों और घर के स्वाद से जुड़ा एक इमोशन है।

फ्लाइट में काले मोजे पहनना पड़ सकता है खतरनाक! एक छोटी गलती कैसे बन सकती है बड़ा हादसा?

कैसे बनता है यह लोकप्रिय व्यंजन?

राजमा को रातभर भिगोकर प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और मसालों के साथ पकाया जाता है। धीमी कुकिंग इसकी खुशबू और स्वाद को और बढ़ा देती है। चावल के साथ इसका मेल इसे एक परफेक्ट बैलेंस्ड मील बनाता है, जिसमें स्वाद और पोषण दोनों मौजूद होते हैं।

दुनिया की टॉप डिशेज में कड़ा मुकाबला

इस सूची में सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों के प्रसिद्ध व्यंजन भी शामिल हैं। पुर्तगाल की Sopa da pedra ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि ब्राजील की फेजोआदा, मैक्सिको की सोपा तारास्का और मिस्र की फुल मेडामेस जैसी डिशेज भी टॉप रैंक में हैं। इसके बीच राजमा-चावल का शामिल होना भारतीय खाने की बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाता है।

Long Weekend 2026: अब हुई छुट्टियों की बारिश! अगर ये लॉन्ग वीकेंड मिस किए तो पछताएंगे, पूरी लिस्ट देखकर अभी बना लें प्लान

राजमा चावल बनाने की विधि

सामग्री:
1 कप राजमा (रातभर भिगोया हुआ),  2 कप चावल, 2 प्याज (बारीक कटा हुआ), 2 टमाटर (पीसे हुए) 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, 2 चम्मच तेल या घी, हरा धनिया (गार्निश के लिए)

राजमा चावल बनाने की प्रक्रिया

राजमा उबालें: भिगोए हुए राजमा को कुकर में नमक डालकर 4-5 सीटी आने तक अच्छी तरह उबाल लें।
मसाला तैयार करें: कड़ाही में तेल गर्म करें, उसमें जीरा डालें। फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
ग्रेवी बनाएं: अब अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर डालकर पकाएं। मसाले (हल्दी, धनिया, लाल मिर्च) डालकर तब तक भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए।
राजमा मिलाएं: उबले हुए राजमा और उसका पानी मसाले में डालें। धीमी आंच पर 10–15 मिनट पकाएं ताकि ग्रेवी गाढ़ी हो जाए।
चावल तैयार करें: चावल को अलग बर्तन में उबालकर या कुकर में पका लें।
परोसने का तरीका: गरम-गरम चावल पर राजमा डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।

टिप: धीमी आंच पर पकाया गया राजमा ज्यादा स्वादिष्ट और गाढ़ा बनता है, यही इसका असली स्वाद होता है।

भारतीय घरों की डिश

राजमा-चावल का इस अंतरराष्ट्रीय सूची में शामिल होना इस बात का सबूत है कि अब दुनिया भारतीय घरेलू खाने को भी उतनी ही गंभीरता से ले रही है जितना किसी फाइन डाइनिंग डिश को। यह उपलब्धि हर उस भारतीय रसोई के लिए गर्व का पल है, जहां रोज साधारण सा खाना भी प्यार और स्वाद से तैयार होता है।

Location :  New Delhi

Published :  13 April 2026, 1:31 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement