हिंदी
कारखाना मे यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर सेमिनार
Raebareli: रायबरेली आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना मे कार्मिक विभाग, द्वारा यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर सेमिनार का आयोजन’ आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली में कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम-2013 के विषय पर एक महत्त्वपूर्ण सेमिनार सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन कार्मिक विभाग द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा, गरिमा तथा नैतिक आचरण के संबंध में जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर मुख्य व्याख्यान सेवानिवृत्त डी.आई.जी रतन कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिया गया, जिनके अनुभव एवं मार्गदर्शन ने प्रतिभागियों को विषय की गहन समझ प्रदान की।
Raebareli Kidnapping: वकील की नाबालिग बेटी का अपहरण, बंधी हालत की फोटो वायरल; जिले में मचा हड़कंप
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द्र रहे। साथ ही आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा जैन तथा प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में रही।
Raebareli: कलेक्ट्रेट में प्रमुख सचिव की समीक्षा बैठक, जानिए किन बातों पर हुई अहम चर्चा
विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस सेमिनार से लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यस्थल को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं उत्पीड़न-मुक्त बनाए रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया तथा POSH अधिनियम-2013 के प्रावधानों एवं शिकायत निवारण की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके माध्यम से कर्मचारियों के लिए एक संवेदनशील, सुरक्षित और गरिमामय कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
Location : Raebareli
Published : 13 December 2025, 7:39 PM IST
Topics : molestation Raebareli Seminar Train Factory UP News