मैनपुरी में दिल को झकझोर देने वाला मामला, मासूम के साथ हैवानियत; इलाके में आक्रोश

मैनपुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम के साथ हैवानियत की गई। इस शर्मनाक वारदात के सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोग आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 19 September 2025, 12:11 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां हुए इस दिल को झकदोर देने वाले मामले ने फिर से समाज पर कड़े और गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।  आखिर कब तक  इस तरह मासूम बच्चियों को राक्षसों के हवस का शिकार होना पड़ेगा।  यही दर्दभरी दास्तान फिर से मैनपुरी में गूंज उठी।

यहा है पूरा मामला 

पूरा मामला मैनपुरी/कुरावली थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव में खेत पर चारा काट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया, धमकी दी कि अगर किसी से कहा तो जान से मार देंगे। भय की वजह से पीड़िता ने घर पर कुछ नहीं बताया, बुधवार को मां ने मोबाइल में वीडियो देखने के बाद कुरावली थाने में केस दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Delhi Police का गैंगवार पर बड़ा एक्शन, नीरज बवाना के पिता समेत कई गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी 15 सितंबर को खेत पर चारा काटने के लिए गई थी। चारा काटने के दौरान वहां आए महावीर ने पीछे से किशोरी का मुंह दबा लिया। इसके बाद साथी नवीचंद्र ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने भी दुष्कर्म किया। नवीचंद्र ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। किशोरी को धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। भय की वजह से पीड़िता चुप रही। बुधवार को मां ने जब उसके मोबाइल में वीडियो देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर धर्मेंद्र यादव पहुंचे पंजाब, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नवीचंद्र और महावीर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म आदि की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

आरोपियों की तलाश कर रहीं पुलिस

कस्बा कुरावली की रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल कराया। वहीं अब न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से ही आरोपी घर से भाग चुके हैं। पुलिस उनकी तलाश में हर संभावित स्थान पर दबिश दे रही है। एसपी मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कुरावली थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

 

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 19 September 2025, 12:11 PM IST

Advertisement
Advertisement