अयोध्या में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में गोरखपुर की खजनी तहसील के लेखपालों ने एक दिवसीय हड़ताल कर धरना दिया। लेखपालों ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अंकुर गिरी को कथित रूप से फंसाने का आरोप लगाया। संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
गोरखपुर की खजनी तहसील में न्यायिक व्यवस्था को लेकर चल रहा विवाद अब जिला प्रशासन के सामने पहुंच गया है। अधिवक्ताओं ने डीएम से मुलाकात कर कई मांगें रखीं, जिसके बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।
गोरखपुर की खजनी तहसील में प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। भभया गांव के बुजुर्ग किसान बहाउ यादव वर्षों से अपनी जमीन के सीमांकन के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं। अब उनकी फाइल गायब होने की बात सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
गोरखपुर के खजनी क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडरों की सप्लाई को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी और तय कोटे से कम वितरण के आरोप लगे हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
गोरखपुर: खजनी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 8 अप्रैल को, उत्साह और भव्य तैयारी का माहौल,पढिए पूरी खबर
गोरखपुर के खजनी रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। जिससे रजिस्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख फिलहाल बैनामा की प्रक्रिया रोक दी गई है।
गोरखपुर की खजनी तहसील में एडीएम हिमांशु बर्मा के औचक निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई। भूलेखागार सहित कई कार्यालयों में रिकॉर्ड अव्यवस्थित मिले और फाइलों में जरूरी दस्तावेज भी नदारद थे। एडीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के सख्त निर्देश दिए।
खजनी तहसील में विकास को मिली रप्तार : इंटरलॉकिंग, आरसीसी सड़क, खेल मैदान और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगा प्रशासनिक परिसर,पढिए पूरी खबर
गोरखपुर की खजनी तहसील में कड़ाके की ठंड के बीच सरकारी अलाव व्यवस्था पूरी तरह नदारद है। प्रशासनिक दावों के विपरीत जमीनी हकीकत यह है कि प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जल रहे। इससे गरीब, बुजुर्ग और छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।