हिंदी
खजनी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
Gorakhpur: गोरखपुर जनपद के खजनी तहसील क्षेत्र में तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 8 अप्रैल को खजनी तहसील परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव (मल्लू लाल), मंत्री चंदमौली शर्मा तथा सुलह अधिकारी कमलेश पांडेय सहित पूरी कार्यकारिणी टीम समारोह को यादगार बनाने में जुटी है। ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह विशिष्ट अतिथि, स्थानीय विधायक श्रीराम चौहान मुख्य अतिथि होंगे।
भव्य स्वागत और सम्मान : कार्यक्रम की तैयारियों के बीच नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह ने ख़जनी बार अध्यक्ष को डायरी एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।प्रमुख प्रतिनिधि अंशुमाली धर दुबे ने मंत्री चंदमौली शर्मा व सुलह अधिकारी कमलेश पांडेय को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
Location : Gorakhpur
Published : 5 April 2026, 8:50 AM IST
Topics : Gorakhpur News Khajni Tehsil UP News