Weather Update: दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर और UP समेत कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 April 2024, 11:41 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में चिलचिलाती धूप और तेज हवा के साथ भीषण गर्मी का कहर जारी है लोग गर्मी से बेहाल हैं। सुबह से ही सूरज की तपिश का प्रकोप शुरू हो जाता है। दिन के समय घर से बाहर निकलने वालों को मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। 

यह भी पढ़ें: देश में गर्मी का प्रकोप, यहां हुई स्कूल बंद करने की घोषणा

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत आधा भारत अभी से ही तपने लगा। 13 राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को लांघ गया है। सबसे बुरी स्थिति बिहार और झारखंड की है। दिल्ली में भी तीन दिन लू चलने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें: देश में गर्मी का प्रकोप, यहां हुई स्कूल बंद करने की घोषणा

IMD के अनुसार कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। हालांकि, इसके बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। देश के अलग-अलग राज्यों में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं हल्की बारिश तो कहीं बर्फबारी का दौर जारी है।

कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के कुछ इलाकों में गरज के हल्की बारिश हो सकती है
लखनऊ समेत अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। शुक्रवार को राजधानी में दिन का तापमान पहली बार 41 डिग्री तक पहुंच गया। 

मौसम विभाग के मुताबिक यह सिलसिला 25 अप्रैल तक रहेगा। रविवार को लू और हीट वेव की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत 15 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने माना कि आज (21 अप्रैल 2024) पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुल जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने के आसार हैं।

Published : 
  • 21 April 2024, 11:41 AM IST

Advertisement
Advertisement