Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में Holi पर कैसे रहेगा मौसम, जानिए IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली-यूपी में बादलों की आवाजाही से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक यहां बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 12 March 2025, 11:04 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और यूपी में मौसम बदल रहा है। मंगलवार को गर्मी बढ़ने के बाद बुधवार की सुबह मौसम बदला नजर आया। मौसम का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

IMD के अनुसार बुधवार की रात से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो रहा है, जिसके असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। बारिश की चपेट में दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब भी रहेंगे। होली के दिन भी कई इलाके बारिश में भीगेंगे। होली पर भी इसका प्रभाव रहेगा।

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को इस वर्ष का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार से शनिवार यानी 13 से 15 मार्च के बीच दिल्ली में बारिश होने का अनुमान जताया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 13 से 15 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। 

IMD के अनुसार 14 मार्च को होली के दिन भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।