वाराणसी: भाजपा सांसद मनोज तिवारी बोले- आपातकाल लादने वाले लोग आज भी नहीं बदले

डीएन संवाददाता

भाजपा सांसद और पार्टी के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि देश में आपातकाल को लादने वाले लोगों की मानसिकता आज भी नहीं बदली है, ऐसे लोग देश को अब बी नुकसान पहुंचा रहे हैं।



वाराणसी: भाजपा सांसद और पार्टी के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लादने वाले लोग आज भी बदले नहीं है और ऐसी मानसिकता वाले लोग देश को अब भी किसी न किसी रूप में नुकसान पहुंचा रहे हैं।  

यह भी पढ़ें: आपातकाल पर बोले पीएम मोदी- एक परिवार के लिए न्यायपालिका की गरिमा पर किया गया चोट 

कश्मीर पर दिया गये सैफ़ुद्दीन के बयान पर उन्होंने कहा कि सैफुद्दिन की जो सोच है, वही राहुल गांधी की भी सोच है। उन्होंने कहा कि बताने के लिये इतना ही काफी है कि सैफुद्दिन और राहुल गांधी दोनो दोस्त हैं। तिवारी ने कहा कि ऐसी ही सोच आपातकाल लादने वाली है।  

यह भी पढ़ें: जब इंदिरा गांधी रेडियो पर बोलीं- घबराने की जरूरत नहीं और किया इमरजेंसी का ऐलान 

अयोध्या में राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवान राम करोड़ो लोग के हृदय में बसे हुए है, उनका सपना है कि राम मंदिर बने और भारतीय जनता पार्टी भी ऐसा ही चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक तरीके से इश पर आगे बढ़ रही है, अयोध्या में जरूर राम मंदिर बनेगा। 

देश में अघोषित आपातकाल वाले रघु प्रताप के बयान पर संबंधी सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि रघु ने आपातकाल नहीं देखा होंगा।  देश में वो दौर था जब मंत्री को कुछ बोलने पर जेल हो जाती थी। इंदिरा गांधी के नाम पर डायलॉग बोले जाने वालों को जेल बेज दिया जाता था। लेकिन अब अंतर इतना है कि  नरेंद्र मोदी मुस्कराते रहते है।
 










संबंधित समाचार