नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद, जानिए किसने किया आदेश जारी?
नैनीताल में 5 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह फैसला लिया है। प्रशासन ने आपातकालीन नंबर भी सक्रिय कर दिए हैं और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।