Uttar Pradesh: औरैया में मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी पाॅस्को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, लगा इतने लाख जुर्माना

उत्तर प्रदेश में औरैया जिले की पाॅस्को न्यायालय ने तीन साल की मासूम के साथ बलात्कार के आरोपी को फांसी की सजा सुनाने के साथ पांच लाख रूपए का अर्थदंड भी लगाया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 14 February 2023, 7:38 PM IST
google-preferred

औरैया: उत्तर प्रदेश में औरैया जिले की पाॅस्को न्यायालय ने तीन साल की मासूम के साथ बलात्कार के आरोपी को फांसी की सजा सुनाने के साथ पांच लाख रूपए का अर्थदंड भी लगाया है।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी है। 

उन्होंने बताया कि बिधूना क्षेत्र में 20 अक्टूबर 2021 को घर में खेल रही तीन साल की माासूम को बिस्कुट खिलाने का लालच देकर अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप करने वाले आरोपी प्रेम नरेश को विशेष न्यायालय पाॅस्को एक्ट मनराज सिंह ने फांसी की सजा से दंडित किया है।  (वार्ता) 

Published : 
  • 14 February 2023, 7:38 PM IST