हिंदी
लखनऊ: मौसम विभाग ने अगले दो दिन उत्तर प्रदेश के करीब 40 जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं महराजगंज समेत कई जिलों के कई इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: नेशनल हाइवे Vs बाई-पास, कुछ सुलगते सवाल..
मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक पीलीभीत, प्रयागराज, चंदौली, वाराणसी, कौशाम्बी, फैजाबाद, रायबरेली, गोण्डा, बलरामपुर, बलररामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, झांसी, संतकबीर नगर, बलिया, गोरखपुर, बरेली, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, संतरविदासनगर, सुल्तानुपर और सीतापुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
यह भी पढ़ें: पहली बारिश में ढहा पनियरा मार्ग का बनरहवा पुल, आवागमन का संकट
इनमें से कई जिलों में पहले से बारिश हो रही थी जिसके कारण अधिक संकट बढ़ गया है। गांव घरों में पानी भर गया है। कई जिलों के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
Published : 12 July 2019, 12:25 PM IST
Topics : flooding Gorakhpur Heavy rain Mahrajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश गोरखपुर बाढ़ बारिश महराजगंज