UP Flood: आगरा में बढ़ा चंबल नदी का जलस्तर, हो सकते हैं 12-13 गांव प्रभावित, जारी किया गया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बाद कई जगहों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। आगरा में चंबल नदी का भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 August 2022, 9:50 AM IST
google-preferred

आगरा: चंबल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वजह से प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क करते हुए अलर्ट जारी किया है।

आगरा के जिलाधिकारी प्रभू एन. सिंह ने जानकारी दी कि चंबल नदी का पानी खतरे के निशान से 12 मीटर ऊपर आ गया है। अभी जलस्तर 132.5 मीटर पर है और ये आशंका जताई जा रही है कि यह बढ़कर 135.5 तक हो सकता है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में बाढ़ से हुआ जनजीवन अस्त-व्यस्त, 80 गांव प्रभावित

चंबल नदी के जलस्तर का मीटर

डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक चंबल नदी के और अधिक जलस्तर बढ़ने की वजह से 12-13 गांव प्रभावित हो सकते हैं। इसी वजह से प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं।