कभी डकैतों के नाम से पहचान थी, आज घड़ियाल, डॉल्फिन और दुर्लभ पक्षियों के लिए मशहूर है चंबल
कभी डकैतों के आतंक के लिए मशहूर रही चंबल नदी अब जैव विविधता का बड़ा केंद्र बन चुकी है। यहां हजारों घड़ियाल, मगरमच्छ, डॉल्फिन, दुर्लभ कछुए और 235 प्रजातियों के पक्षी सुरक्षित वातावरण में फल-फूल रहे हैं। संरक्षण प्रयासों ने चंबल की पहचान पूरी तरह बदल दी है।