हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षा का बाद अब इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू किए जाएंगे। जिसमें करीब 20 लाख परीक्षार्थी प्रैक्टिकल देंगे। लेकिन इस बार छात्रों का प्रैक्टिकल उनके स्कूल नहीं होगा। लिखित परिक्षा के बाद अब छात्रों को प्रैक्टिकल एग्जाम भी सेंटर पर जाकर देना होगा।
उत्तर प्रदेश बोर्ड सचिव ने इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर सारी व्यवस्थाएं कर ली है, साथ ही इस संबंध में सभी जरूरी निर्देश क्षेत्रीय सचिवों को जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के मुताबिक जिस स्कूल में छात्रों ने लिखित परीक्षा दी थी, उसी स्कूल में उन्हें अपना पैक्टिकल एग्जाम भी देना होगा। खबर है कि पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि परीक्षा के लिए केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। सभी केंद्रो को हिदायत कहा गया है कि वो छात्रों की परीक्षाओं के वीडियो भेजे और उसे सुरक्षित रखे।
यूपी इंटरमीडिएट प्रक्टिकल एग्जाम के लिए राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों के टीचर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस दौरान जरूरी है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट
तैनात किए जाए।
Published : 19 April 2022, 12:00 PM IST
Topics : UP Board Exam UP Govt UP Inter Practical Schedule Uttar Pradesh Board Secretary Video Exam उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश बोर्ड सचिव प्रैक्टिकल परीक्षा यूपी बोर्ड परीक्षा