यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर परीक्षा शुरू: हिंदी पेपर से यूपी बोर्ड का आगाज, नकल पर कड़ी नजर

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 की शुरुआत हिंदी विषय से हुई। 53 लाख से अधिक छात्र 8033 केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी, बायोमेट्रिक सत्यापन, जैमर और फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती की गई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 18 February 2026, 9:03 AM IST
google-preferred

Nautanwa: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटमीडिएट परीक्षा-2026 की शुरुआत बुधवार को हिंदी विषय के प्रश्नपत्र से हो गई है। नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में पूरी परीक्षा के दौरान 24 घंटे सभी 8033 केंद्रों के स्ट्रांग रूमों की आनलाइन निगरानी कराई जा रही है। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, एशिया की सबसे बड़ी स्कूली परीक्षा में इस बार कुल 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें हाईस्कूल के 27 लाख 61 हजार 696 और इंटर के 25 लाख 76 हजार 82 छात्र-छात्राएं हैं।

दो पालियों में कराई जा रही परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। पहली पाली में सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा शुरू हो चुकी है, जबकि दूसरी पाली में दोहपर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा कराई जाएगी। जहां सीसीटीवी, फ्लाइंग स्क्वॉड और बायोमेट्रिक सिस्टम से कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

कानपुर से नोएडा तक दूल्हे के पीछे-पीछे दौड़ी दुल्हन, लेकिन अभी तक नहीं मनाई सुहागरात, अब पुलिस करेगी इंसाफ; जानें पूरा मामला

नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम

बोर्ड ने परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। सभी केंद्रों पर 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, मजबूत स्ट्रांग रूम, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन तथा संवेदनशील केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। फ्लाइंग स्क्वॉड एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है

एक्शन मोड में कुशीनगर DM और SP: होली-रमजान से पहले हाईलेवल बैठक, DJ की आवाज से सोशल मीडिया तक पैनी नजर

छात्र-छात्राओं में उत्साह की लहर

आज अड्डा बाजार के महात्मा बुद्ध इंटर मीडियट कॉलेज पर सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ लगी रही। अभिभावक बच्चों को केंद्र तक छोड़कर शुभकामनाएं देते नजर आए। एक छात्रा ने कहा, "यह हमारा सपनों का पहला कदम है, पूरी तैयारी के साथ आए हैं।"

कई छात्रों ने ये भी बताया कि उन्होंने पूरी मेहनत की है और अब आत्मविश्वास के साथ पेपर दे रहे हैं। बोर्ड ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जहां से पूरे प्रदेश की निगरानी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर प्रशासन की सक्रियता और अंदर अनुशासन का माहौल नजर आया। शिक्षकों और पर्यवेक्षकों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 18 February 2026, 9:03 AM IST

Advertisement
Advertisement