Rajasthan News: कोटा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 4 बाइक सवारों की मौत

कोटा से दर्दनाक हादसा सामने आया है। सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी इसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

Updated : 15 April 2025, 2:13 PM IST
google-preferred

कोटा : कोटा से दर्दनाक हादसा सामने आया है। सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी  इसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पति,पत्नी और बेटा शामिल हैं।

हादसें में 4 की मौत

डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पलटकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरे। सुल्तानपुर थानाधिकारी ने बताया कि कार कोटा से बारां जिले के मांगरोल के पास रामपुरा भगतान होते हुए सुल्तानपुर जा रही थी। बाइक सवार लियाकत श्योपुर से अपने गांव भौंरा होते हुए इटावा सुल्तानपुर जा रहा था। मोरपा गोराजी के पास यह हादसा हुआ। 

शव का पोस्टमार्टम

जानकारी के मुताबिक भीषण हादसे में बाइक सवार सड़क से दूर झाड़ियों में जा गिरे। मौके पर पहुंची  एंबुलेंस ने उन्हें सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। हादसे में बाइक सवार भौंरा निवासी लियाकत उर्फ ​​बीरा, उसकी पत्नी सितारा, बेटा लईक (8 माह) और साले की बेटी जोया (17) की मौत हो गई। 

Published : 
  • 15 April 2025, 2:13 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.