हिंदी
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी को एक ई-मेल भेजकर ये धमकी दी गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को एक ई-मेल भेजकर ये धमकी दी गई है। मेले भेजने वाले ने खुद को तालिबानी बताया है।
धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और महाराष्ट्र के कई शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक ई मेल मिलने के बाद एनआईए ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी है। एनआईए और मुंबई पुलिस साथ मिलकर मामले की छानबीन में जुट गई है। ई मेल भेजने वाले शख्स का भी पता लगाया जा रहा है।
आतंकी हमले की धमकी के बाद महाराष्ट्र के कई शहरों में अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने कहा, "धमकी देने वाले ने खुद को तालिबानी बताया है। ई-मेल में कहा है कि मुंबई में आतंकी हमला होगा।"