दिल्ली में सुबह छायी रही धुंध की चादर

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह धुंध छायी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक, 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Updated : 1 November 2019, 3:48 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार की सुबह धुंध छायी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक, 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली हवाई अड्डे पर मिला संदिग्ध बैग 

आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गयी। सफदरजंग और पालम वेधशालाओं में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 600 मीटर रही।

दिल्ली के ऊपर धुंध की चादर शुक्रवार की सुबह और गहरी हो गयी। रातभर में राष्ट्रीय राजधानी का प्रदूषण स्तर 50 अंक ऊपर चढ़ गया और कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 459 रहा।

शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार की सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 76 रुपए तक महंगा हुआ नॉन सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर

गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  (भाषा) 

Published : 
  • 1 November 2019, 3:48 PM IST