UP में सर्दी का प्रहार: रातों में बढ़ी ठिठुरन, अगले 48 घंटे और कठिन; कोहरे की चादर में लिपटा रहेगा प्रदेश
उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। रात में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और अगले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे पहुंच चुका है। सुबह कोहरा छाने से दृश्यता प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे से सावधान रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटे राज्य के लिए और अधिक ठंड लेकर आ सकते हैं, क्योंकि पछुआ और उत्तरी-पश्चिमी हवाएं लगातार सक्रिय हैं, जो तापमान में गिरावट का कारण बन रही हैं।