संगम तट पर पहुंचे साइबेरियन पक्षियों के समूह ने दिखाया कमाल, मौसम हुआ गुलजार

तीर्थराज प्रयाग में माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए साइबेरियन पक्षी पहुंच चुके हैं। संगम तट पर लगने वाले मेले से पहले गुलाबी ठण्ड होते ही साइबेरियन पक्षी भारत आने लगते हैं। इस दौरान वहां का माहौल बेहद ही खुशनुमा हो जाता है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 December 2019, 5:13 PM IST
google-preferred

प्रयागराजः गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की पावन धारा पर सात समंदर पार से पहुंचे साइबेरियन पक्षियों का समूह अठखेलियां करने के साथ माघ में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। तीर्थराज प्रयाग में माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए साइबेरियन पक्षियों का समूह संगम पहले ही पहुंच चुका है।   

यह भी पढ़ेंः यूपी की बिगड़ी कानून-व्यवस्था और हिंसा को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

साइबेरियन पक्षियों के समूह का अद्भुत नजारा

मेले से पहले लगने वाले मेले से पहले पड़ने वाली ठंड में ही ये साइबेरियन पक्षियों का समूह अपना घर छोड़ कर आने लगते हैं। साइबेरिया से अपना आशियाना छोड़कर हजारों किलोमीटर की यात्रा कर ये पक्षी भारत में  शुरू कर देते हैं। साइबेरिया से अफगानिस्तान, मध्य एशिया होते हुए ये पक्षी भरतपुर बर्ड सेंचुरी पहुंचते हैं। ये पक्षी भरतपुर के बाद प्रयागराज के संगम तट, नारायनपुर कालन, देहराऊ और सिरसी पहुंचने से पहले कई जगहों पर अपना डेरा जमाते हैं। आमतौर पर साइबेरियन पक्षी अक्टूबर से मार्च तक का समय भारत के विभिन्न इलाकों में व्यतीत करते हैं। 

यह भी पढ़ें: कूड़ा जलाकर ठिठूरन से राहत पा रहे लोग, प्रशासन नहीं कर रहा कोई व्यवस्था

संगम में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही देशी-विदेशी पर्यटक भी इन विदेशी मेहमानों के कलरव का शाम तक आनंद लेते हैं। संगम तट पर पहुंचने वाले साइबेरियन पक्षियों को श्रद्धालु और पर्यटक नौका विहार करते समय अपने अपने कैमरे में कैद करना नहीं भूलते। त्रिवेणी पर आए ये विदेशी मेहमान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सात समंदर पार कर साइबेरियन पक्षियों के समूह के संगम तट पर पहुंचने से यहां का सौंदर्य और भी निखर आया है। संगम में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही देशी-विदेशी पर्यटक भी इन विदेशी मेहमानों के कलरव के देखकर आनन्द की अनुभूति कर रहे हैं।